{"_id":"5cc09c88bdec222dcd5aa81a","slug":"patnee-ne-lohe-kee-bandook-se-hamalaakar-ke-pati-kee-hatya-kar-dee","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने लोहे की रॉड से हमलाकर की पति की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पत्नी ने लोहे की रॉड से हमलाकर की पति की हत्या
Wed, 24 Apr 2019 10:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
mahoba
mahoba
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 24 Apr 2019 10:57 PM IST
सार
पुलिस ने कोतवाली चरखारी में किया मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
मृतक जय कुमार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चरखारी (महोबा)। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी ने पति पर लोहे की रॉड से प्रहार कर दिया। जिससे पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान बुधवार को पति की मौत हो गई। मृतक के पिता ने अपनी बहू पर कोतवाली चरखारी में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
जय कुुमार पुत्र घनश्याम अपने माता-पिता से अलग कांशीराम कालोनी में रहता था। मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। 22 अप्रैल की रात को पति जय कुमार का अपनी पत्नी ममता से विवाद हो गया। विवाद बढ़ जाने पर ममता ने पति पर लोहे की रॉड से प्रहार कर दिया था। जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर गया था। सूचना पर पहुंचे जय कुमार के परिजनों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज कानपुर के लिए रेफर कर दिया। बुधवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता घनश्याम ने कोतवाली चरखारी में दी तहरीर में अपनी बहू ममता पर पति की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने ममता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ममता से पूछताछ कर रही है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी पीछे छोड़ गया है।