फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   murder inpersion

हत्या के मामले में आठ को उम्रकैद

Fri, 27 Jan 2017 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Fri, 27 Jan 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
murder inpersion
court shimla

विज्ञापन
अपर जिला सत्र न्यायाधीश रामकुशल ने हत्या के मामले में आठ लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई। सभी आरोपियों पर 15-15 हजार रुपये का जुर्माना ठोंका। अदालत ने आरोपियों को पुलिस हिरासत में जेल भेज दिया।


थाना श्रीनगर के ग्राम भंडरा में 25 नवंबर 2009 को पंचायत घर में अरविंद और गांव का ही मूलचंद्र खाद लेने गया था। तभी गांव के ही आठ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते अरविंद पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। इससे अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि गांव का मूलचंद्र ढीमर गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन


घटना की रिपोर्ट मृतक के चचेरे भाई रामकरन मिश्रा ने थाना श्रीनगर में अशोक कुमार, लखन, स्वामी, रजनी, भानु, बाबूलाल, विक्रम, वंशगोपाल सहित आठ लोगों के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले का रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



न्यायाधीश ने शुक्रवार को दोनों पक्षों के गवाह और बहस सुनने के बाद अशाक, रजनी, लखन, बाबूलाल सहित सभी आठों नामजद अभियुक्तों को हत्या का दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। धारा 302 में सभी आरोपियों को आजीवन करावास और 10-10 हजार रुपये का जुर्माना व धारा 307 में सभी आरोपियों को पांच पांच साल की सजा और पांच वर्ष के कारावास और पांच-पांच हजार का जुर्माना ठोंका।


सरकार पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे शासकीय अधिवक्ता बाबूलाल यादव ने बताया कि दोनों सजाएं साथ साथ चलेंगी। जुर्माना अदा न करने पर दो दो साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed