फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   loot ke iraade se badamaashon ne krashar maalik ko maaree golee

लूट के इरादे से बदमाशों ने क्रशर मालिक को मारी गोली, रेफर

Thu, 04 Apr 2019 11:30 PM IST
mahoba Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 04 Apr 2019 11:30 PM IST
सार

पुलिस ने एक आरोपी को तमंचा व तीन कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

विज्ञापन
loot ke iraade se badamaashon ne krashar maalik ko maaree golee
shoot - फोटो : amar ujala

विस्तार


विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डहर्रा में शोभन सरकार प्लांट में बदमाशों ने लूट के इरादे से क्रशर मालिक को गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। घटना को अंजाम देकर भाग रहे एक आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया। आरोपी के पास से एक तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने घटना की जांच कर रही है।
शहर के मोहल्ला प्राइवेट बस स्टैंड निवासी रणधीर सिंह (35) पुत्र मानसिंह का ग्राम डहर्रा में क्रशर प्लांट है। बुधवार की रात रणधीर सिंह प्लांट में हिसाब मिलाकर घर लौट रहे थे। तभी बदमाशों ने क्रशर प्लांट के समीप ही लूट के इरादे से गोली मार दी। दाहिने हाथ में गोली धसने से वह लहूलुहान होकर गिर गया। आरोपी वहां से भागने लगे। तभी क्रशर में मौजूद लोगों ने दौड़ाकर एक आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घायल के चाचा अमर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र (22) पुत्र रामलाल निवासी ग्राम छानीबांध थाना मुस्करा जिला हमीरपुर व एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने भूपेंद्र को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। घटना में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने एक आरोपी को तमंचा व तीन कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed