{"_id":"5911fd0d4f1c1bad248512a5","slug":"female-employee-accused-of-sedition-on-bdo","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कर्मचारी ने बीडीओ पर लगाया छेड़खानी का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला कर्मचारी ने बीडीओ पर लगाया छेड़खानी का आरोप
महोबा
Updated Tue, 09 May 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड विकास पनवाड़ी कार्यालय में तैनात एक महिला कर्मचारी ने बीडीओ पर छेड़खानी और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए तहरीर थाना पनवाड़ी में दे दी है। बीडीओ द्वारा छेड़खानी किए जाने की खबर लगते ही उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ और सीओ कुलपहाड़ मौके पर पहुंच गए।
बीडीओ कार्यालय में तैनात महिला कर्मचारी संध्या वर्मा ने आरोप लगाया कि वह कार्यालय में अपने पटल पर काम कर रही थी तभी बीडीओ साहब ने उसे एनआईसी कक्ष में बुलाया और कमरे का गेट बंद कर लिया। इसके बाद बीडीओ ने हाथ पकड़कर अश्लील हरकते करना शुरू कर दिया। मेरे विरोध करने पर गाल में एक थप्पड़ जड़ दिया और मेरा मोबाइल स्विच आफ कर दिया और हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगे।
पीड़िता कर्मचारी ने थाना पनवाड़ी में घटना की तहरीर सौंप दी है। छेड़खानी की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ विनय कुमार पाठक व सीओ विनोद सिंह मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। उपजिलाधिकारी का कहना है कि बीडीओ कार्यालय में नही मिले।
विज्ञापन
महिला ने थाने में तहरीर दे दी है। जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खंड विकास अधिकारी अश्वनी कुमार का फोन रिसीव न होने के कारण बात नही हो सकी। उधर मुख्य विकास अधिकारी शंकरलाल त्रिपाठी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। महिला ने पुलिस को तहरीर भी दे दी है। अभी मेरे पास कोई शिकायत नही आई है।