फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   dukaan mein koldrink pee rahee taataatee ko dabangon ne maaree golee

दुकान में कोल्डड्रिंक पी रहे बराती को दबंगों ने मारी गोली

Tue, 14 May 2019 12:29 AM IST
mahoba Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 14 May 2019 12:29 AM IST
सार

गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

विज्ञापन
dukaan mein koldrink pee rahee taataatee ko dabangon ne maaree golee
जिला अस्पताल पहुंचा गोली लगने से घायल युवक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा। कस्बा खरेला में बस स्टैंड के पास दुकान में कोल्डड्रिंक पी रहे बराती को दो दबंगों ने गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी भाग निकले। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर सीओ चरखारी व कोतवाली प्रभारी ने पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

कस्बा खरेला के मोहल्ला मानिक में रविवार की रात भागीरथ प्रजापति की पुत्री की शादी थी। बरात थाना कबरई के ग्राम उटिया से आई थी। रात करीब 10 बजे गाजे-बाजे के साथ संतोष की बरात दरवाजे पर पहुंची। जहां शादी की सभी रश्में संपन्न कराई गई। सोमवार की दोपहर विदाई की रश्म चल रही थी। तभी भीषण गर्मी होने के चलते एक बराती छिद्दू (30) पुत्र बब्बू प्रजापति कोल्डड्रिंक पीने के लिए सड़क पर स्थित दुकान पहुंच गया। कोल्डड्रिंक पीने के दौरान पहले से बैठे दो दबंगों ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली जांघ में लगने से छिद्दू अचेत होकर गिर गया। आरोपी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदारों व राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना की सूचना तत्काल यूपी 100 पुलिस को दी गई। पुलिस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक ने बताया कि आरोपी वधू पक्ष के मकान के पास रहता है। नशे की हालत में गोली चलाई। जिससे उसके पैर में लग गई। सूचना मिलते ही सीओ चरखारी दिनेश यादव व कोतवाली प्रभारी चरखारी अनूप कुमार दुबे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदार व आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष खरेला विनय सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed