फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Deserted house cash, jewelry theft

सूने मकान से नगदी, जेवर चोरी

Fri, 06 May 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Fri, 06 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Deserted house cash, jewelry theft
बाराबंकी के लोनीकटरा थाना क्षेत्र के सरायं पांडेय गांव में नकब लगाकर हुई चोरी के बाद गांव के किनारे पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला

चरखारी कोतवाली के ग्राम सूपा में सूने मकान का ताला तोड़ चोरों ने नकदी व जेवर सहित लाखों का माल चोरी कर लिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर चौकी में दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। चोरी की इस घटना से ग्रामीणों में रोष है।

विज्ञापन


ग्राम सूपा निवासी गिरजारानी पत्नी बल्लूराम चौरसिया के दो मकान है। गिरजारानी एक मकान में सोती हैं, जबकि दूसरे घर में उनका पुत्र जैलेंद्र (16) सोता है। बुधवार की रात जैलेंद्र मकान पर ताला लगा, पड़ोसी के यहां टीवी देखने चला गया और वहीं सो गया।
विज्ञापन


रात में चोरों ने कमरे में पहुंचकर अटैचियों व बक्सों के ताले तोड़े और 40 हजार की नकदी, 10 तोला सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। सुबह जब जैलेंद्र घर पहुंचा, तो ताले टूटे व सामान बिखरा देख उसके होश उड़ गए। पीड़िता गिरजारानी ने सूपा चौकी पुलिस को तहरीर सौंपी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गांव में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर पुलिस अंकुश लगाने में नाकाम है। 23 नवंबर 2015 को बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी के सूपा स्थित आवास से चोरों ने लाखों का माल चोरी कर लिया था। जिसका पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर सकी। जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। चरखारी कोतवाली प्रभारी मधुसूदन शुक्ल का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed