फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   badamaashon ne ghar mein ghusakar kee mahila kee hatya kar dee

बदमाशों ने घर में घुसकर की महिला की हत्या

Thu, 09 May 2019 11:31 PM IST
mahoba Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 09 May 2019 11:31 PM IST
सार

चोरी के इरादे से घुसे बदमाशों का विरोध करने पर दिया घटना को अंजाम

विज्ञापन
badamaashon ne ghar mein ghusakar kee mahila kee hatya kar dee
घटना के बाद लोगों से पूछताछ करती थाना पुलिस। - फोटो : घटना के बाद लोगों से पूछताछ करती थाना पुलिस।

विस्तार

कनकुआ (महोबा)। थाना महोबकंठ के ग्राम दुलारा में चोरी के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश कुछ भी नहीं ले गए। सूचना पर पहुंची थाना महोबकंठ पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। मृतका के पति ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

ग्राम दुलारा निवासी अलादीन के तीन पुत्र रहीम, शहीद व कासिम व दो पुत्रियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। गांव में मजदूरी न मिलने पर तीनों पुत्र परिवार सहित दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं जबकि अलादीन व उसकी पत्नी मदीना (55) घर पर रहती थी। बुधवार की रात अलादीन रोजाना की तरह खेतों में लगे आम के पेड़ों की रखवाली करने गया था जबकि उसकी पत्नी आंगन में सो रही थी। तभी बदमाश चोरी के इरादे से मकान के पीछे से सीढ़ी लगाकर अंदर प्रवेश कर गए। महिला के जागने और विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी धारदार हथियार से गले व सीने में हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश कमरे का ताला तोड़कर कुछ भी ले जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह जब अलादीन खेत से घर पहुंचा तो मकान के पीछे सीढ़ी लगी होने और अंदर से कुड़ी बंद होने पर उसे आशंका हुई। अंदर जाकर देखा तो पत्नी का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष महोबकंठ विपिन प्रकाश सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पति ने अज्ञात लोगों द्वारा हत्या किए जाने की तहरीर पुलिस को सौंपी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर मिली है। घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के इरादे से घुसे बदमाशों का विरोध करने पर दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed