{"_id":"582ca4924f1c1b59368ffd2d","slug":"arajkttwon-stones-in-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजकतत्वों ने मकान में किया पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अराजकतत्वों ने मकान में किया पथराव
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Wed, 16 Nov 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
एसपी से शिकायत करते मुहल्ले के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला बड़ीहाट में अराजकतत्वों के आंतक से मोहल्लेवासी परेशान हैं। रात में मकानों पर पथराव किए जाने और राष्ट्र विरोधी नारे लगाए जाने से लोग भयभीत हैं। बुधवार को दो दर्जन से अधिक मुहल्ले वासियों ने एसपी को शिकायती पत्र सौंप कर अराजकतत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की
है।मोहल्ला बड़ीहाट के पीछे स्थित पहाड़ डरियापुरा और कसौरा मोहल्ले से जुड़ा है। बीते एक सप्ताह से पहाड़ पर रात के समय आधा दर्जन से अधिक अराजकतत्व आसपास के मकानों में टार्च से लाइट दिखा कर पथराव कर रहे हैं। मंगलवार की रात करीब 10 बजे फिर पथराव होने से लोग घरों के बाहर
निकल आए। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर वापस लौट आई। देर रात तक अराजकतत्व गाली गलौज व राष्ट्र विरोधी नारे लगाते रहे। बुधवार को मोहल्ला बड़ीहाट निवासी अजय कुमार, कमलेश तिवारी, बाबूलाल, दीपक सोनी, नितिन नामदेव, राजेश गोस्वामी, हेमू, राजेंद्र, कुलदीप सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने एसपी गौरव सिंह को शिकायती पत्र देकर अराजकतत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।