फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Another trauma of mischief Dowry does not greedy procession

कुप्रथा का एक और आघात दहेज लोभी नहीं लाए बारात

Wed, 19 Apr 2017 10:54 PM IST
सज रही दुल्हन के सपने हुए तार-तार, परेशान
सज रही दुल्हन के सपने हुए तार-तार, परेशान Updated Wed, 19 Apr 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
Another trauma of mischief Dowry does not greedy procession
थाने में तहरीर देने पहुंच वधु पक्ष के लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दहेज के लोभ ने एक बार फिर समाज को शर्मसार किया। मांग पूरी न होने पर वर पक्ष बारात लेकर नहीं आया। खबर मिलते ही सज रही दुल्हन के सपने बिखर गए। बारात के स्वागत के लिए तैयारी और पकवान धरे रह गए। चारों ओर अफरा तफरी मच गई। युवती के पिता ने थाना पनवाड़ी में तहरीर देकर दहेज लोभियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन



दावे कुछ भी हों, दहेज कुप्रथा अभी भी बेटियों के सपनों पर आघात कर रही है। कस्बा पनवाड़ी के बालाजी नगर निवासी जागेश्वर यादव ने अपनी पुत्री विनीता की शादी मुगलपुरा चौपरा राठ जनपद हमीरपुर निवासी मुन्नीलाल यादव के पुत्र हेमंत के साथ की थी। तिलक में जागेश्वर ने 21 हजार रुपये नगद, फल फूल व कपड़े दिए थे।
विज्ञापन


शादी 18 अप्रैल को होनी थी। 18 अप्रैल को वधु पक्ष के लोग सुबह से शादी की तैयारियों में जुट गए। टेंट व लाइटिंग के साथ खाना बनकर तैयार हो गया। गांव के लोग भोजन करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात आठ बजे तक बारात न आने पर  वधु पक्ष के लोगों ने जब मोबाइल फोन से बारात की जानकारी ली तो लड़के के पिता मुन्नीलाल ने एक लाख रुपये, सोने की जंजीर व बाइक देने की बात कही।

इतना दहेज देने में असमर्थता जताने पर वर पक्ष के लोगों ने बारात लाने से इनकार कर दिया। जिससे वधु पक्ष के लोगाें में अफरा तफरी मच गई। जानकारी होने पर दुल्हन बनने के लिए सज रही युवती के भी होश उड़ गए।


लड़की के पिता जागेश्वर ने रिश्तेदारों के साथ थाना पनवाड़ी में तहरीर दी। जिसमें शादी की तैयारियों में हुए नुकसान दिलाने और दहेज लोभियाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष पनवाड़ी संदीप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियाें के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed