{"_id":"5ae0b9474f1c1b340a8b66cb","slug":"ankush-adg-imposed-on-every-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधों पर हर हालत में लगाए अंकुश-एडीजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपराधों पर हर हालत में लगाए अंकुश-एडीजी
mahoba
Updated Wed, 25 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
-कोतवाली में कर्मचारियों की समस्याएं सुनते एडीजी
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। इलाहाबाद जोन के एडीजी एसएन सावत ने थानाध्यक्षों और कोतवाली प्रभारियों को चेताया। कहा कि हर हालत में अपराधों में अंकुश लगना चाहिए। जिस थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं बढ़ेगी वहां के थानाध्यक्षों की खैर नहीं है। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया। इसके लिए महिला थानाध्यक्ष व पुलिस कर्मचारी सादा वर्दी में नगर का भ्रमण कर मनचलों को चिंहित कर कार्रवाई करें।
एडीजी बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर पैनी नजर रखे। छोटी सी घटना की सूचना मिलने पर लापरवाही न बरते बल्कि थानाध्यक्ष या सब इंस्पेक्टर स्वयं मौके पर जाए और अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सलाखों के पीछे भेजे। उन्होंने कहा कि अपराधियों के साथ किसी भी तरह की रियायत नहीं बरती जानी चाहिए। लंबित विवेचनाओं का समय से निस्तारण करें। इसके बाद यूपी 100 डायल पीआरवी की बैठक ली और उन्हें फोन आने पर जल्द से जल्द मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
रात में करीब 8 बजे कोतवाली का निरीक्षण कर पुलिस कर्मचारियों की समस्याएं सुनी और उन्हेें निडर होकर कार्य करने के निर्देश दिए। इसके बाद एडीजी ने पुलिस फोर्स के साथ नगर में पैदल मार्च निकालकर शांति का संदेश दिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक एन कोलांची, जिलाधिकारी सहदेव, सीओ सदर जितेंद्र दुबे, कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह सहित भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन