फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Ambulance collides with truck, woman's death

एंबुलेंस में ट्रक ने टक्कर मारी, महिला की मौत

Sat, 08 Jun 2019 11:52 PM IST
mahoba Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 08 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
Ambulance collides with truck, woman's death
दुर्घटना के बाद एंबुलेंस के उड़े परखच्चे। - फोटो : amarujala
कबरई (महोबा)। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में कस्बा कबरई के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी। हादसे में सास की मौत हो गई जबकि बहू व एंबुलेंस चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला अपनी बहू का उपचार करा झांसी से लौट रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले चालक और ट्रक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम बहिंगा निवासी मुन्नी देवी उर्फ शकुंतला (55) पत्नी महादेव की बहू रोशनी ने दो दिन पहले नवजात को जन्म दिया था। जन्म के बाद नवजात की हालत बिगड़ गई। तभी सास मुन्नी जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल लाई। जहां से डॉक्टरों ने उसे झांसी रेफर कर दिया। झांसी में उपचार के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई। शुक्रवार की रात मुन्नी अपनी बहू के साथ झांसी से एंबुलेंस से घर लौट रही थी। तभी महोबा रोड पर कबरई के समीप ट्रक ने एंबुलेंस में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में सास-बहू व चालक चंदन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां सास मुन्नी देवी की मौत हो गई। जबकि बहू व एंबुलेंस चालक का उपचार चल रहा है। सूचना पर पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। नवजात की मौत के बाद सास की दुर्घटना में मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed