{"_id":"593adb064f1c1baa238b45ac","slug":"91497029382-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीम के पेड़ से फांसी लगाकर युवक ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नीम के पेड़ से फांसी लगाकर युवक ने दी जान
Updated Fri, 09 Jun 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीम के पेड़ से फांसी लगाकर युवक ने दी जान
अजनर।
थाना अजनर के ग्राम अटघरमऊ में एक युवक ने सड़क किनारे लगे नीम के पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की 22 जून को बारात जानी थी। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर सीओ कुलपहाड़ व थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पहुंच जांच पड़ताल की।
ग्राम अरघटमऊ निवासी प्रेमचंद्र 22 पुत्र तिजवा की शादी जनपद हमीरपुर के थाना राठ के ग्राम बरुआ में तय हुई थी। 22 जून को बारात जाना थी। गुरुवार की रात युवक घर से निकल गया और लेवा रोड पर सड़क किनारे लगे नीम के पेड़ से फांसी पर झूल गया।
जिससे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह जब लोगों ने युवक को फांसी पर झूलता देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। सूचना मिलते ही सीओ कुलपहाड़ विनोद सिंह व थानाध्यक्ष अजनर रीता सिंह मौके पर पहुंच गई और जांच की।
विज्ञापन
मृतक के भाई हरप्रसाद ने थाना अजनर में तहरीर देकर बताया कि एक दिन पहले परिवार के चाचा के लड़के राजू से प्रेमचंद्र का विवाद हो गया था। जिससे क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। थानाध्यक्ष रीता सिंह का कहना है कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
-22 जून को होना थी शादी, परिजनों में कोहराम