{"_id":"59453bdb4f1c1bf07d8b4573","slug":"51497709531-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन को पीटकर लूटी शराब की पेटियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेल्समैन को पीटकर लूटी शराब की पेटियां
Updated Sat, 17 Jun 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेल्समैन को पीटकर शराब की पेटियां लूटी
तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बिलवई चुंगी स्थित देशी शराब दुकान में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा।
शहर के बिलवई चुंगी स्थित देशी शराब दुकान नंबर-5 में बाइक सवार तीन बदमाशों ने शुक्रवार की रात सेल्समैन को पीटकर शराब की पेटियां लूट ली। सेल्समैन की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
शहर के बिलवई चुंगी में देशी शराब की दुकान है। दुकान में रोहित पुत्र जगदेव चौरसिया निवासी मोहल्ला मलकपुरा सेल्समैन है। शुक्रवार की देर शाम वह दुकान में था। तभी बाइक सवार तीन बदमाश दुकान पहुंच गए और सेल्समैन से मुफ्त में शराब देने की मांगने लगे। मना करने पर बदमाशों ने दुकान में घुसकर सेल्समैन से अभद्रता व मारपीट शुरू कर दी। उसके बाद शराब की दो पेटियां लूटकर ले गए।
पीड़ित ने कोतवाली में घटना की तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बाला पुत्र मुन्नी व दो अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया है।