फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   चोर गिरोह के चार युवक गिरफ्तार, सात बैट्री बरामद

चोर गिरोह के चार युवक गिरफ्तार, सात बैट्री बरामद

Fri, 14 Sep 2018 11:57 PM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
चोर गिरोह के चार युवक गिरफ्तार, सात बैट्री बरामद

विज्ञापन
महोबा। शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान बैट्री चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की सात बैट्री बरामद की गई है। सभी चोरों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। पकड़े गए आरोपियों ने रात्रि के समय सड़क के किनारे व घरों के दरवाजे पर खड़े डंपर व आटो से बैट्री चोरी करने की बात स्वीकारी है।

शहर के मोहल्ला फतेहपुर बजरिया निवासी परवेज बेग पुत्र महबूब बेग ठेकेदारी का काम करता है। 8 सितंबर को उसका डंपर घर के दरवाजे पर खड़ा था। रात्रि के समय चोर डंपर की बैट्री चोरी कर ले गए। पीड़ित ने शहर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। लगातार बैट्री चोरी की घटनाएं होने से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। गुरुवार की रात कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान लौडी तिराहे के समीप चार युवकों को संदिग्ध अवस्था में देखा। पुलिस को देखकर चोर भागने का प्रयास करने लगे। तब पुलिस ने घेराबंदी करके चोरों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी चोरी की बैट्रियों को बेचने के लिए कही बाहर ले जाने की फिराक में खड़े थे। पुलिस ने उनके पास से चोरी की सात बैट्री बरामद की है। बैट्री चोर गिरोह में शामिल शहर के मोहल्ल इमलीबरा निवासी मुन्ना चौरसिया, मोहल्ला बजरिया निवासी सुरेंद्र पुत्र प्रेमलाल, बब्बू यादव पुत्र गनेशीलाल व शेखनपुरा निवासी दिलीप पुत्र श्यामलाल शामिल है। कोतवाली प्रभारी एके सिंह का कहना है कि आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की गई है। जल्द ही इस मामले में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


चोर गिरोह के चार युवक गिरफ्तार, सात बैट्री बरामद
- आटो और डंपर से बैट्री चोरी की घटनाओं को देते थे अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed