फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   फरार चल रहा पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफतार

फरार चल रहा पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफतार

Mon, 28 Aug 2017 12:16 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
फरार चल रहा पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफतार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कबरई महोबा।
एक साल से लूट के मामले में वांछित चल रहे पांच हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं एक मामले में तीन दिन के अंदर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है।

कबरई थानाध्यक्ष बलजीत सिंह ने बताया कि एक साल पहले महेवा रोड पर नहर की पुलिया के पास अज्ञात लोगों ने सिचौरा निवासी बालेंद्र पुत्र रामौतार को मारपीट कर रात में लूट लिया था। इसमें 6 बदमाशों के नाम आए थे। तीन की गिरफ्तारी हो चुकी थी। अन्य की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने पांच हजार का इनाम घोषित किया था। एसपी के निर्देश पर उन्होंने टीम बनाकर अभियान तेज किया और छंगा तिराहे के पास मुख्य बदमाश लवकुश पुत्र इंद्रबहादुर निवासी मूसानगर कानपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


वहीं हाल ही में तीन दिन पहले एक गांव में महिला के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसमें नामजद अभियुक्त अखिलेश उर्फ बाबा धोबी निवासी पहरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी अनीस अहमद अंसारी ने एक साल से वांछित चल रहे लूट के आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस टीम को पांच हजार का इनाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
-पुलिस ने एक दुष्कर्म के आरोपी को भी दबोचा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed