{"_id":"5999cbc04f1c1b330f8b45f6","slug":"31503251392-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बोलेरो गाड़ी से पकड़ा छह बोरी विस्फोटक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने बोलेरो गाड़ी से पकड़ा छह बोरी विस्फोटक
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कबरई महोबा। पहाड़ों में विस्फोट के लिए बुलेरो गाड़ी में लाई जा रही विस्फोटक सामग्री को पुलिस ने पकड़ लिया। गाड़ी से छह बोरी प्रतिबंधित अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया है। विस्फोटक लेकर आ रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
मध्यप्रदेश से रविवार को बुलेरो गाड़ी में विस्फोटक सामग्री आ रही थी। मुखबिर की सूचना पर थाना कबरई के एसआई संजय यादव, सतीश मिश्रा, विमल सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ ग्राम पहरा के समीप गाड़ी को रोक लिया। तलाशी लेने पर गाड़ी से छह बोरी अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया। पुलिस ने गाड़ी में सवार राकेश पुत्र बाबूलाल प्रजापति निवासी ग्राम अभऊ जनपद छतरपुर को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी संदीप पुत्र श्रीराम निवासी शंकरपुरवा कबरई भागने में कामयाब रहा।
पुलिस ने गाड़ी से छह बोरी में तीन कुंतल प्रतिबंधित अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया है। गाड़ी को भी थाने में खड़ा कराया गया है। पुलिस ने राकेश व संदीप के खिलाफ 3/4 विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पकड़ गए आरोपी राकेश ने बताया कि पहाड़ों में विस्फोट के लिए अमोनियम नाइट्रेट बिक्री के लिए लाया जा रहा था। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बोलेरो गाड़ी से पकड़ा छह बोरी विस्फोटक
पहाड़ों में विस्फोट के लिए लाया जा रहा था अमोनियम नाइट्रेट
पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, दूसरा फरार
अमर उजाला ब्यूरो