{"_id":"5cb0cfbabdec22068c42ab16","slug":"201555091386-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग, डेढ़ लाख का माल राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग, डेढ़ लाख का माल राख
विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के ग्राम खरका में शार्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। घटना में 38 हजार की नगदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का माल जलकर राख हो गया। सूचना के बाद भी फायर बिग्रेड मौके पर नही पहुंची। ग्रामीणों की दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक कच्चा आशियाना और खाद्यान्न गृहस्थी सबकुछ जलकर राख हो गया।
ग्राम खरका निवासी किसान रामकिशोर कुशवाहा पुत्र बैजनाथ ने गुरुवार की रात घर पर परिवार सहित सो रहा था। तभी बिजली के तारों में स्पार्किंग होने से मकान में आग लग गई। आग की लपटे और धुएं का गुबार भरने पर परिजन जाग गए और किसी तरह बाहर निकाल जान बचाई। खेत में बने मकान के आसपास रहने वाले लोग शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी। ग्रामीण आसपास स्थित जलस्रोतों से पानी लाकर आग बुझाने में जुट गए। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन सुबह तक दमकल गाड़ी नहीं पहुंची, जिससे लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि समय से दमकल गाड़ी मौके पर आती तो नुकसान को बचाया जा सकता था। पीड़ित ने बताया कि आग की घटना में 38 हजार की नकदी, एक लाख रुपये कीमत की अलसी, चना व गेहूं की फसल व गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने पुलिस व राजस्व विभाग को सूचना देकर अग्निकांड की घटना में हुई क्षति का आंकलन कराकर सरकारी सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग, डेढ़ लाख का माल राख
- सूचना के बाद भी नही पहुंची फायर बिग्रेड
- ग्रामीणों के एकजुट प्रयास से आग पर पाया गया काबू