फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   बस और पिकअप गाड़ी की आमने सामने भिडंत में दो घायल

बस और पिकअप गाड़ी की आमने सामने भिडंत में दो घायल

Sun, 02 Sep 2018 09:36 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
बस और पिकअप गाड़ी की आमने सामने भिडंत में दो घायल
महोबा। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में ग्राम भरवारा के पास पिकअप और रोडवेज बस में आमने सामने भिड़ंत हो जाने से पिकअप चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप में फंसे चालक को मौके पर पहुंची पुलिस ने निकाला जबकि उसका साथी घायल होने के बाद भी चुपके से खिसक गया। पुलिस ने बस और पिकअप गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

राठ डिपो की एक बस रविवार को महोबा से राठ की तरफ जा रही थी। जैसे ही रोडवेज बस ग्राम भरवारा के पास पहुंची सामने से आ रही पिकअप गाड़ी की भरवारा गांव के पास ही टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की आमने सामने टक्कर होने से पिकअप चालक समेत दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना इतनी जबर्दस्त थी कि पिकअप गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। चालक और उसका साथी पिकअप गाड़ी के अंदर फंस गए।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से पिकअप चालक और उसके साथी को बाहर निकाला गया। इसके बाद साथी घायल होने के बाद भी चुपके से खिसक गया। बस में एक भी सवारी न होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। पिकअप गाड़ी रोडवेज बस में बुरी तरह फंस गई। पुलिस ने जेसीबी मशीन मंगाकर बस में फंसी पिकअप को निकाला। इसके बाद उसमें फंसे गंभीर रूप से घायल चालक को भी बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस और पिकअप की भिड़ंत, दो घायल
-बस में सवारी न होने के कारण बड़ा हादसा बचा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed