{"_id":"5b3d07114f1c1b02278b47b2","slug":"201530726161-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
राजापुर (चित्रकूट)। रिश्तेदारी से निमंत्रण कर लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे घायल अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक ने हेलमेट नहीं पहना था।
मप्र के नयागांव निवासी सोनेलाल (38) पुत्र गोरेलाल बाइक से मंगलवार की शाम राजापुर थाना क्षेत्र के अर्की गांव से रिश्तेदारी में निमंत्रण गया था। लौटते समय कुसेली मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने आनन फानन एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को मोर्चरी भेजा है। मृतक के तीन पुत्र, तीन पुत्रियां व पत्नी ननकी का रो-रोकर बुरा हाल है।