फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   नशे की हालत में युवती से जबरन कोर्ट मैरिज का आरोप

नशे की हालत में युवती से जबरन कोर्ट मैरिज का आरोप

Sat, 02 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
नशे की हालत में युवती से जबरन कोर्ट मैरिज का आरोप
विज्ञापन

कबरई महोबा। कस्बा कबरई के एक मोहल्ले से आधार कार्ड लिंक कराने के बहाने युवती को बहला फुसलाकर ले जाने और नशे की दवा कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर दुष्कर्म के बाद फर्जी तरीके से कोर्ट मैरिज करने का मामला उजागर हुआ है। युवती के पिता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

कस्बा कबरई के एक मोहल्ला निवासी युवती के पिता ने पुलिस अधीक्षक एन कोलांची को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि फरवरी 2018 में पड़ोस का युवक उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर आधार कार्ड बनवाने की बात कहकर महोबा ले गया था। जहां उसे नशीला पदार्थ को कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिला दिया। आरोप लगाया कि नशे की हालत में युवक ने दुष्कर्म किया और कोर्ट मैरिज स्टांप में नोटरी करा ली और तीन माह तक ब्लैकमेल करते हुए बलात्कार करता रहा। शिकायती पत्र में बताया कि 31 मार्च को जब उसकी पुत्री की शादी के लिए रिश्तेदार घर आए तो आरोपी असलहों के साथ आ धमका और कोर्ट मैरिज की बात कह शादी नहीं होने दी। तब मामला उजागर हुआ। अब आरोपी पुत्री को अपनी पत्नी बता परेशान कर रहा है। पीड़ित ने बताया कि कबरई थानाध्यक्ष को भी प्रार्थना पत्र दिया लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष कबरई विपिन त्रिवेदी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नशे की हालत में युवती से जबरन कोर्ट मैरिज का आरोप
-ब्लैकमेल कर तीन माह तक किया दुष्कर्म
-मामला उजागर होने पर युवती के पिता ने एसपी से की शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed