{"_id":"5cb62681bdec221414549ca9","slug":"191555441281-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपह्रत किशोरी की बरामदगी को भटक रहा पीड़ित परिवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महोबा। थाना कबरई के एक गांव में चार दिन पहले मंदिर जा रही किशोरी को अगवा किए जाने के मामले में चार दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से परेशान परिजनों ने मंगलवार को एसपी कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
थाना कबरई के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी 11 अप्रैल को सुबह 9 बजे मंदिर पूजा अर्चना करने जा रही थी। परिजनों का आरोप है कि रास्ते से कार सवार युवक किशोरी को अगवा कर ले गए। किशोरी के चिल्लाने पर मंदिर जा रहे अन्य लोगों ने घर आकर घटना की जानकारी दी। किशोरी की मां ने थाना कबरई में घटना की तहरीर सौंपी लेकिन पुलिस ने जांच की बात कही। बताया कि 19 अप्रैल को उसकी शादी है। किशोरी की मां का आरोप है कि पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नही की जा रही है। थाना पुलिस से न्याय न मिलने पर परिजनों ने पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराकर पुत्री की बरामदगी की मांग की है। उधर थानाध्यक्ष कबरई एके सिंह का कहना है कि किशोरी माता-पिता के साथ नोएडा में रहती थी। जहां से वह भाग गई थी। जिसका मुकदमा नोएडा में रिपोर्ट दर्ज है। किशोरी को एक बार परिजनों को सौंपा गया था लेकिन वह दोबारा उसी युवक के साथ चली गई। फिर भी पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।