{"_id":"5ab691b84f1c1bbf088b707d","slug":"181521914296-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने गई पीड़िता से अभद्रता पर दरोगा लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने गई पीड़िता से अभद्रता पर दरोगा लाइन हाजिर
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने गई पीड़िता से अभद्रता पर एसआई लाइन हाजिर
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। एससीएसटी एक्ट के मुकदमे में समझौता का दबाव बनाने और धमकी दिए जाने पर महिला ने एसआई की एसपी से शिकायत कर दी। पुलिस अधीक्षक एन कोलांची ने आरोपी एसआई को लाइन हाजिर कर दिया है।
महोबकंठ निवासी प्रीति अहिरवार पत्नी संतोष अहिरवार ने 17 नवंबर 2017 को जीतेंद्र यादव निवासी माधव गंज के खिलाफ एससीएसटी एक्ट का मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी महिला पर दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी देता रहा। दो दिन पहले प्रीति हरपालपुर जा रही थी तभी आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया और राजीनामा करने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दी। महिला इसकी तहरीर लेकर थाना महोबकंठ पहुंची। उसका आरोप है कि वहां एसआई रामप्रताप यादव ने उससे अभद्रता व गालीगलौज करते हुए भगा दिया था। उसने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की थी। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद लापरवाही मिलने पर दरोगा रामप्रताप यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।