{"_id":"5b33cf554f1c1b64068b87ee","slug":"161530122069-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमनी कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओमनी कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में सूपा मंडी के समीप तेज रफ्तार ओमनी कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले चालक और वाहन की तलाश कर रही है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवार के सिर में गंभीर चोटें आई और उसकी जान चली गई।
कस्बा चरखारी के गल्ला मंडी के समीप का निवासी बृजेंद्र (24) पुत्र लखनलाल मंगलवार को किसी कार्य से महोबा आया था। देर रात बाइक से घर वापस लौटते समय हाइवे में सूपा मंडी के समीप सामने से आ रही ओमनी कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ओमनी कार चालक मौके से फरार हो गया। सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े युवक को देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। एंबुलेंस से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी उपचार दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस दुर्घटना की जांच में जुट गई है।
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
-हेलमेट न लगाए होने से युवक के सिर पर आई गंभीर चोटें
-घटना से परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस