{"_id":"59c3ff784f1c1b2d688b5be8","slug":"161506017144-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारियां भरने को लेकर बस चालक व परिचालक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सवारियां भरने को लेकर बस चालक व परिचालक को पीटा
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा।
रोडवेज परिसर में सवारियां भरकर जा रही महोबा डिपो की बस के आगे राठ डिपो के चालक ने बस लगा दी और परिचालक सवारियां भरने लगा। इसका विरोध करने पर राठ डिपो के परिचालक ने महोबा डिपो के चालक व परिचालक से मारपीट की। यात्रियों से भी धक्कामुक्की की गई। चालक परिचालक ने विभागीय अधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
महोबा डिपो की बस के चालक वहीद खां व परिचालक रमेश कुमार गुरुवार शाम सवारियां भरकर राठ के लिए रवाना हो रहे थे। बताया कि रोडवेज परिसर में राठ डिपो के चालक ने बस आगे लगा दी। इसका परिचालक महोबा डिपो की बस के यात्रियाें को अपनी बस में बैठाने लगा। जब रमेश ने इसका विरोध किया तो उसे मारापीटा। चालक से भी गालीगलौज करते हुए मारपीट की गई।
बीचबचाव करने पहुंचे यात्रियों से भी परिचालक ने अभद्रता करते हुए धक्कामुक्की की। रमेश का आरोप है कि राठ डिपो का परिचालक दबंग है और रिवाल्वर लेकर चलता है। घटना के दौरान उस पर रिवाल्वर भी तानी गई। महोबा डिपो के चालक व परिचालक ने विभागीय अधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुएपरिचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
-सवारियां भरने को लेकर चालक-परिचालक को पीटा