{"_id":"5cec28e4bdec22076b5f042f","slug":"15589808846-mahoba-news181","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने बाइक सवार को पीटकर नगदी व बाइक लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बदमाशों ने बाइक सवार को पीटकर नगदी व बाइक लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। कोतवाली चरखारी के ग्राम गुढ़ा में नहर के समीप सशस्त्र बदमाशों ने बाइक सवार युवक को पीटकर लूट लिया। असलहों की बटों से घायल करने के बाद बदमाश दो हजार की नगदी, बाइक व मोबाइल लूट ले गए। सूचना पर पुलिस अधीक्षक व क्राइम ब्रांच टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित की तहरीर पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के ग्राम कटिया निवासी कोमल कुशवाहा पुत्र जुगल कुशवाहा अपने पिता की तेरहवीं का कार्ड देने रविवार की रात बाइक से अपनी बहन के ससुर हरदयाल कुशवाहा निवासी सबुआ को देने जा रहा था। तभी पुलिया के समीप खड़े दो अज्ञात लोगों ने हाथ देकर बाइक रोक ली और बाइक में सवार होकर आगे चलने के लिए कहा। कुछ ही दूरी पर बदमाशों ने असलहे की बटों से बाइक सवार पर हमला कर दिया। जिससे वह नीचे गिर गया। तब बदमाश जेब में पड़ी दो हजार की नगदी, बाइक व मोबाइल लूट ले गए।
पीड़ित ने कोतवाली चरखारी पहुंच सूचना दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लूट की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नही लगा। कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। एसपी ने घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे का कहना है कि जल्द ही लूट का खुलासा किया जाएगा।