फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   12 कुंतल लहन के साथ 40 लीटर शराब बरामद

12 कुंतल लहन के साथ 40 लीटर शराब बरामद

Thu, 14 Mar 2019 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
12 कुंतल लहन के साथ 40 लीटर शराब बरामद
चरखारी/कबरई। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए आबकारी विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। कस्बे के वर्मा तालाब पर आबकारी विभाग ने पुलिस के साथ छापा मारकर 12 कुंतल लहन और 40 लीटर शराब बरामद कर दो महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक रामकृष्ण चतुर्वेदी ने बताया कि कस्बा कबरई के वर्मा तालाब पर कबूतरा जाति के लोग अवैध शराब बनाने का काम कर रहे थे। जिसकी सूचना मिलने पर एसओ कबरई अशोक कुमार सिंह के साथ जाकर मौके पर शराब बनाते मोहम्मद यूनुस, बबलू, पंजाबाई व मंजाबाई को 40 लीटर शराब, 12 कुंतल लहन के साथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने सभी भट्टी उपकरणों को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार गौरहारी चौकी प्रभारी स्वतंत्र कुमार गुप्ता ने हमराही सिपाहियों के साथ गश्त के दौरान गुढ़ा की नहर पुलिया के पास एक युवक को संदिग्ध अवस्था में दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से दस लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। पकड़े गए युवक ने अपना आशाराम पुत्र गुल्ली निवासी काली पहाड़ी बताया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 कुंतल लहन के साथ 40 लीटर शराब बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed