फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   तिल की फसल बर्बाद होने से आहत किसान ने फांसी लगाकर दी

तिल की फसल बर्बाद होने से आहत किसान ने फांसी लगाकर दी

Tue, 02 Oct 2018 09:28 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
तिल की फसल बर्बाद होने से आहत किसान ने फांसी लगाकर दी

विज्ञापन
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के ग्राम रिवई में तिल की फसल बर्बाद होने से आहत एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान का शव मकान के कमरे में फंदे पर झूलता मिला। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। ग्राम रिवई निवासी छिमड़ा (45) पुत्र मइयादीन प्रजापति के पास पांच बीघा भूमि थी, जिसमें वह कृषि कार्य करके परिवार का भरण पोषण कर रहा था। तीन वर्ष पूर्व छिमड़ा ने इलाहाबाद बैंक शाखा कबरई से एक लाख रुपये का कर्ज लिया था। लेकिन प्रदेश सरकार की ऋणमोचन योजना के तहत कर्ज माफ हो गया था। कई वर्षों से खेती में बेहतर पैदावार न होने से किसान परेशान रहता था। इस दफा खरीफ फसल में किसान ने तिल की फसल बोई थी लेकिन फसल बर्बाद हो गई। सोमवार की शाम छिमड़ा खेत गया लेकिन फसल में खाद बीज का पैसा भी वापस न होने की आशंका देख वापस घर लौट आया।

देर रात छिमड़ा ने मकान के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार की सुबह जब परिजन जागे तो किसान का आहट न मिलने पर उन्होंने कमरे में जाकर देखा, जहां किसान का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। घटना की सूचना तत्काल थाना कबरई पुलिस को दी गई। मृतक के तीन पुत्र संदीप, बबलू व राजकुमार है। पुत्र बबलू ने बताया कि खेती में पैदावार न होने से पिता परेशान रहते थे। शाम को खेत से आने के बाद वह गुमशुम रहे। परिजनों ने परेशानी का कारण पूछा तो किसी से कुछ नहीं बताया और एक रोटी खाकर अपने कमरे में लेटने चले गए। सुबह उनका फांसी पर शव झूलता मिला। उधर एसडीएम राजेश यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। राजस्व टीम को जांच के लिए भेजा गया है।उपजिलाधिकारी राजेश कुमार यादव का कहना है कि नायब तहसीलदार को भेजकर जांच कराइ गई। जांच में पाया गया कि मृतक किसान की दो बेटे क्रेशरों में काम करते हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति ठीक है। मृतक के बेटे संदीप ने बताया कि पिता ने फांसी लगाकर जान दी है।
विज्ञापन


किसान ने फांसी लगाकर दी जान
- पांच बीघा भूमि में बोई गई तिल की फसल हो गई थी बर्बाद
- रबी फसल की बुआई व परिवार के भरण पोषण की सता रही थी चिंता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed