फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   दबंगों ने मां-बेटे को पीटकर किया लहूलुहान

दबंगों ने मां-बेटे को पीटकर किया लहूलुहान

Sun, 19 May 2019 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
दबंगों ने मां-बेटे को पीटकर किया लहूलुहान
दबंगों ने मां-बेटे को पीटकर किया लहूलुहान
विज्ञापन

कबरई (महोबा)। बांदा मार्ग में स्थित एक ढाबे में शराब पीकर हंगामा करने से मना करने पर दबंगों ने मां-बेटे को पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

झांसी-मिर्जापुर हाईवे में बांदा चौराहे के आगे पेट्रोल पंप के पास एक ढाबा है। जहां पर आधा दर्जन से अधिक लोग शराब के नशे में हंगामा काट रहे थे। पड़ोस में रहने वाले प्रदीप पुत्र संतोष व उसकी मां ममता ने गाली गलौज का विरोध किया। इससे नाराज दबंगों ने मां-बेटे की मारपीट कर दी। जिससे दोनों घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों ने थाना कबरई पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। घायल मां-बेटे को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed