फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two killed after bike of youth heading to in-laws' house collides with a bus and then crashes into a car.

Hardoi News: सुसराल जा रहे युवक की बाइक बस से टकराकर कार से भिड़ी, दो की मौत

Sat, 29 Aug 2026 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Two killed after bike of youth heading to in-laws' house collides with a bus and then crashes into a car.
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात ओवरटेक करने के प्रयास में तेज रफ्तार बाइक रोडवेज बस से टकराने के बाद सामने से आ रही कार से भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल साथी की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। हादसे से चपेट में आए स्कूटी सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। शनिवार को पुलिस ने बाइक सवार के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के हसौलिया गांव निवासी गुड्डू (35) खेती करते थे। उनकी सुसराल कोतवाली देहात क्षेत्र के नयागांव हबीबपुर में है। उनकी पत्नी बिटाना श्री बीते 10 दिनों से अपने मायके में थीं। मौसेरे भाई पिंकू ने बताया कि रक्षाबंधन पर वह अपने दोस्त पड़ोसी गांव सहोरा निवासी पुनीत (25) को साथ लेकर ससुराल जा रहे थे। इस दौरान बिलग्राम के कुतुआपुर निवासी सुरजीत भी रेलवेगंज में राखी की दुकान बंद कर स्कूटी से घर जा रहे थे। फतियापुर के पास गुड्डू ने रोडवेज बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान बाइक का हैंडल बस से छू गया और बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से जा भिड़ी। पीछे से आ रहा स्कूटी सवार सुरजीत भी हादसे की चपेट में आ गया। हेलमेट न लगाए होने की वजह से गुड्डू को गंभीर चोटें आईं और उनकी भी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर आ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। वहीं घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। पुनीत और सुरजीत की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुनीत की लखनऊ स्थित हायर सेंटर में शनिवार दोपहर को इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि सुरजीत का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। पिंकू ने बताया कि गुड्डू चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था और उसकी कोई संतान नहीं थी। थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed