फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   6-year-old girl brutally assaulted on Raksha Bandhan; accused killed in encounter.

Noida News: रक्षा बंधन पर 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Sat, 29 Aug 2026 09:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
6-year-old girl brutally assaulted on Raksha Bandhan; accused killed in encounter.
- ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 थाना क्षेत्र के गांव में वारदात, मुठभेड़ में सिपाही भी घायल
विज्ञापन




- दुष्कर्म के बाद गला दबाकर और चाकू से गोदकर हत्या, बोरी में शव भरकर तालाब के पास फेंका



माई सिटी रिपोर्टर



ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रक्षा बंधन के दिन मासूम (6) का अपहरण कर दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर व चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने बच्ची के शव को बोरी में भरकर घर से एक किमी दूर तालाब के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। देर रात तक बच्ची नहीं मिलने पर परिजनों ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिससे मामले का खुलासा हो गया। परिजनों समेत अन्य लोगों ने आरोपी बलराज उर्फ बल्ला (32) को उसके घर में जाकर दबोच कर पुलिस को हवाले कर दिया गया। शनिवार को आरोपी का एनकाउंटर करने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी। उधर शाम को पुलिस मुठभेड़ में बलराज घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हलवाई कारोबारी पत्नी और चार बच्चों के साथ इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के गांव में रहते हैं। रक्षा बंधन पर शुक्रवार दोपहर वह अपनी दुकान पर थे। पत्नी और दूसरे बच्चे घर में थे। उनकी बड़ी बेटी (6) घर के बाहर गली में खेल रही थी। दोपहर करीब ढाई बजे घर से कुछ ही दूरी पर रहना वाले आरोपी बलराज उर्फ बल्ला (32) निवासी गली में आकर खड़ा हो गया है। वह बच्ची को चॉकलेट दिलाने का लालच देकर घर ले गया। आरोप है कि उसने दरिंदगी के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद चाकू से भी हमला किया। इसके बाद बच्ची के शव को बोरी में भरकर घर से करीब एक किमी दूर तालाब का पास झाड़ियों में फेंक दिया।
विज्ञापन

इधर बच्ची के लापता होने पर मां समेत अन्य ने तलाश शुरू की। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शुक्रवार रात करीब एक बजे परिजनों ने गली में एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी का फुटेज देखा। फुटेज में आरोपी घर के बाहर अकेली खेल रही बच्ची को लालच देकर पहले अपने पास बुलाता और फिर साथ ले जाता दिख रहा था। वह घर से करीब 2:57 बजे अपने घर से भरी बोरी ले जाता दिख रहा था। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। रात को ही परिजन भी बच्ची को ढूंढते हुए आरोपी के घर तक पहुंच गए। जहां बलराज सो रहा था। परिजन और ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर उसकी धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर तालाब के पास झाड़ियों से शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाकू बरामद कराने के बाद की फायरिंग
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी बलराज ने पूछताछ में वारदात में इस्तेमाल की गई चाकू को डी पार्क चौकी के पास ग्रीन बेल्ट में छिपाने की बात बताई। शनिवार शाम करीब पांच बजे चाकू की बरामदगी के लिए पुलिस टीम आरोपी के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे। आरोपी ने गाड़ी से उतरकर झाड़ियों से चाकू निकालकर बरामद कराया। इसी दौरान आरोपी ने झाड़ियों में छिपाए गए पिस्टल से पुलिस टीम पर गोली चला दी। जिससे हेड कांस्टेबल रवि कुमार घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में आरोपी गोली लगने से से घायल हो गया। घायल रवि और आरोपी बलराज को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान आरोपी को मृत घोषित कर दिया गया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, तीन खोखा व दो कारतूस बरामद हुए है।


पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों ने किया हंगामा
पोस्टामॉर्टम के बाद शाम करीब पांच बजे बच्ची का शव घर लाया गया। जिसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजन आरोपी के एनकाउंटर की मांग करतने लगे। वहां पहले से मौजूद पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह परिजन और ग्रामीणों को शांत कराया। इस बीच ग्रामीणों ने गांव की मुख्य सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे करीब आधे घंटे तक जाम लग गया। पुलिस के साथ स्थानीय सपा नेताओं के समझाने पर परिजन शव को सड़क से हटाने को राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed