फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   25000 reward suspect arrested in encounter, shot in the leg

Ambedkar Nagar News: 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sat, 29 Aug 2026 09:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
25000 reward suspect arrested in encounter, shot in the leg
जैतपुर में मुठभेड़ के बाद सीएचसी में भर्ती घायल बदमाश पप्पू। स्रोत मीडिया सेल
जलालपुर। अप्रैल माह में जैतपुर क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात में वांछित चल रहे सीतापुर निवासी 25 हजार रुपये के इनामी पप्पू को पुलिस ने शुक्रवार शाम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जैतपुर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी नगरपुर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि अप्रैल माह में जैतपुर के ढाका गांव निवासी बृजेश सिंह और त्रिवेणी यादव के घरों में चोरी की वारदात हुई थी। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच के दौरान इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पप्पू का नाम सामने आया था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब छह बजे पुलिस टीम क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान जैतपुर में लल्ला सिंह की बाग के पास पुलिस टीम को देखकर बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके दाहिने पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में बदमाश ने अपनी पहचान सीतापुर जिले के थानगांव थाना क्षेत्र के ग्वारी चमारन का पुरवा निवासी पप्पू के रूप में बताई। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल, चोरी की एक सोने की चेन, दो सोने की अंगूठियां और 1,750 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पांच जिलों में दर्ज हैं करीब 26 आपराधिक मामले
पप्पू का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। उसके खिलाफ अंबेडकरनगर जिले के महरुआ और जैतपुर थानों में दो-दो, जलालपुर थाने में एक मामले के अलावा आजमगढ़, बाराबंकी, सीतापुर और गाजीपुर के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट समेत अन्य गंभीर अपराधों के करीब 26 मामले दर्ज हैं।

जैतपुर में मुठभेड़ के बाद सीएचसी में भर्ती घायल बदमाश पप्पू। स्रोत मीडिया सेल

जैतपुर में मुठभेड़ के बाद सीएचसी में भर्ती घायल बदमाश पप्पू। स्रोत मीडिया सेल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed