{"_id":"5b8d60ad42c792466b462cfb","slug":"141535991981-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से ट्रैक्टर निकालने का विरोध करने पर किसान को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत से ट्रैक्टर निकालने का विरोध करने पर किसान को पीटा
Updated Mon, 03 Sep 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पलका में खेत से ट्रैक्टर निकालने का विरोध करने पर दबंग ने किसान पर लाठी से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। घायल को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। एक अन्य घटना में पत्नी को लिवाने ससुराल आए दामाद की परिजनों ने मारपीट कर दी।
ग्राम पलका निवासी हलकाई अहिरवार रविवार की देर शाम अपने खेत पर फसल की रखवाली कर रहा था। तभी गांव का ही खूबचंद्र ट्रैक्टर लेकर आया और हलकाई के खेत से ट्रैक्टर निकालने लगा। इसका विरोध करने पर दबंग ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिससे हलकाई घायल हो गया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने खूबचंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चांदो में घटी। थाना कबरई के ग्राम पिड़ारी निवासी पुष्पेंद्र अपनी पत्नी को लिवाने के लिए ससुराल चांदो गया था। यहां ससुराल पक्ष के लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर पुष्पेंद्र की मारपीट कर दी। वह घायल हो गया। घायल के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली में फदाली निवासी ग्राम चांदो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
खेत से ट्रैक्टर निकालने के विवाद में किसान को पीटा
- एक अन्य घटना में पत्नी को लिवाने आए दामाद से की मारपीट
- दोनों मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुरू कर जांच