फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   बदमाशों ने तीन वाहनों को रोककर की लूटपाट

बदमाशों ने तीन वाहनों को रोककर की लूटपाट

Wed, 27 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने तीन वाहनों को रोककर की लूटपाट
कुलपहाड़ महोबा। कुलपहाड़ बेलाताल मार्ग में बने रेलवे अंडरब्रिज में तीन बाइकों में सवार आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने दिनदहाड़े दो आटो व एक बोलेरो चालक को पीटकर हजारों की नगदी लूट ली। पीड़ितों ने घटना की तहरीर कोतवाली में सौंप दी है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

कस्बा कुलपहाड़ के मोहल्ला हटवारा निवासी बंटी पुत्र रमेश अनुरागी आटो चलाता है। बुधवार को वह कस्बा जैतपुर से कुलपहाड़ आ रहा था। तभी रास्ते में रेलवे अंडरब्रिज के नीचे जैसे ही आटो पहुंचा तो तीन बाइकों में सवार सात लोगों ने उसे रोक लिया और मारपीट करते हुए जेब में पड़ी दो सौ रुपये की नगदी लूट ली। इसके बाद बदमाशों ने एक अन्य आटो चालक मुन्ना से मारपीट करते हुए पांच सौ रुपये की नगदी लूट ली। इसी दौरान बोलेेरो कार निकलने पर बदमाशों ने उसे भी रोका। चालक द्वारा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जेब में पड़े हजारों की नगदी लूट कर फरार हो गए। लुटे पिटे आटो चालकों ने कोतवाली कुलपहाड़ पहुंच घटना की तहरीर सौंपी लेकिन बोलेरो चालक पुलिस को सूचना दिए बिना ही चला गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शंकरलाल का कहना है कि घटना की तहरीर मिली है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीम भेजी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

बदमाशों ने तीन वाहनों को रोककर की लूटपाट
-कुलपहाड़ के समीप बने अंडरब्रिज में दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed