फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   दबंगों ने दंपति समेत चार लोगों को पीटकर किया लहूलुहान

दबंगों ने दंपति समेत चार लोगों को पीटकर किया लहूलुहान

Tue, 19 Feb 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
दबंगों ने दंपति समेत चार लोगों को पीटकर किया लहूलुहान
दबंगों ने दंपति समेत चार लोगों को पीटकर किया लहूलुहान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। जिले में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में दबंगों ने दंपति समेत चार लोगों को पीटकर लहूलुहान कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

शहर के मोहल्ला आलमपुरा निवासी करिया पुत्र सोनी का मोहल्ले में ही कुछ लोगों से विवाद हो गया। कहासुनी होने पर आधा दर्जन लोगों ने करिया पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर पत्नी और उसकी पुत्री बिट्टो बीच बचाव करने दौड़ी तो दबंगों ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रबी, मंगल, बसंत लाल व सुनील के खिलाफ गालीगलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम किड़ारी में घटी। यहां के निवासी मंगल पुत्र नत्थू का गांव के ही दो लोगों से विवाद हो गया। ताश के पत्ते खेलने का दबाव बना रहे दबंगों का विरोध करने पर दो लोगों ने उसकी मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने देशराज व बबलू पुत्र फूलसिंह के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed