फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर आरोपी को सात साल की सजा

आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर आरोपी को सात साल की सजा

Tue, 21 Aug 2018 09:32 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर आरोपी को सात साल की सजा

विज्ञापन
महोबा। छेड़खानी से आहत किशोरी द्वारा आग लगाकर जान देने के मामले में अदालत ने तीन साल बाद फैसला सुनाते हुए आरोपी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का दोषी ठहराते हुए उसे सात साल की सजा सुनाई। साथ ही 11 हजार रुपये का जुर्माना ठोंका। जुर्माना अदा न करने पर आरोपी को तीन माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। अदालत ने आरोपी को पुलिस हिरासत में जेल भेज दिया।
थाना अजनर के ग्राम खिरियाकला निवासी 16 वर्षीय फातमा 11 नवंबर 2015 को शाम चार बजे अकेले शौच क्रिया के लिए गांव के बाहर गई थी। जहां पर विजय सिंह पुत्र लक्ष्मी राजपूत ने किशोरी को बुरी नियत से पकड़ लिया और छेड़खानी कर दी। किशोरी ने घर आकर परिजनों से शिकायत की। इसके बाद किशोरी का पिता विजय सिंह के घर शिकायत करने गया जबकि मां खेत गई हुई थी। इसी बीच किशोरी ने घर पर आग लगाकर जान दे दी। घटना की रिपोर्ट मृतका के पिता ने थाना अजनर में विजय सिंह के खिलाफ दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

अपर जिला सत्र न्यायाधीश रामकिशोर शुक्ला ने मंगलवार को दोनों पक्षों के गवाह और बहस सुनने के बाद विजय सिंह को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का दोषी ठहराते हुए उसे सात साल की सजा सुनाई। साथ ही पांच हजार का जुर्माना ठोंका। छेड़खानी के आरोप में तीन साल की सजा तीन हजार रुपये जुर्माना, पॉस्को एक्ट में तीन साल की सजा और तीन हजार रुपये का जुर्माना ठोंका। शासकीय अधिवक्ता इरेंद्र बाबू ने बताया कि तीनों सजाएं साथ साथ चलेगी। आरोपी को पुलिस हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर आरोपी को सात साल की सजा
-छेड़खानी से आहत किशोरी ने आग लगाकर दे दी थी जान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed