{"_id":"5b33cf584f1c1bf96e8ba5a3","slug":"11530122072-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में रिश्वत लेते पांचवां शिकार बने ड्रग इंस्पेक्टर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिले में रिश्वत लेते पांचवां शिकार बने ड्रग इंस्पेक्टर
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक शिवराज सिंह द्वारा पूरे प्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में अभी तक 89 भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किए जा चुके हैैं जबकि जिले में यह पांचवा शिकार है। दो वर्ष के अंदर बीएसए समेत पांच लोगों को एंटी करप्शन टीम रिश्वत लेते पकड़ चुकी है।
जिले में 10 अगस्त 2016 को तत्कालीन बेसिक शिक्षा अधिकारी रामेश्वर प्रसाद को एंटी करप्शन टीम ने कार्यालय में शिक्षक से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। इसके बाद चार अगस्त 2017 को विनिमय क्षेत्र के अवर अभियंता घसीटा सिंह भवन का नक्शा पास करवाने के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए। 29 अगस्त 2017 को सीएमओ कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक प्रदीप 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़े थे। नौ मार्च 2018 को सहायक उद्यान अधिकारी श्रीनारायण शर्मा 12 हजार रुपये की घूस लेते पकड़े गए थे।
बुधवार को ड्रग इंस्पेक्टर रमेश लाल गुप्ता को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया है। दो वर्ष के अंदर पांच अधिकारियों और कर्मचारियों के रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद भी अधिकारी अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। यूटा के बुंदेलखंड प्रभारी व जिला संयोजक विक्रांत पटैरिया ने बताया कि यूटा की रडार पर अभी एक दर्जन भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी है। जिन्हें एंटी करप्शन व विजिलेंस टीम की मदद से गिरफ्तार कराया जाएगा। बताया कि भ्रष्टाचार के विरुद्घ यूटा का जन जागरण अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
दो साल में पांच लोगों को रिश्वत लेते दबोचा
-यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन भ्रष्टाचार के विरुद्घ चला रहा अभियान
-दो वर्ष के अंदर बीएसए समेत पांच को पकड़ चुकी है एंटी करप्शन टीम