{"_id":"5b27ed5d4f1c1bc5628b5c8f","slug":"11529343325-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी और लू से मासूम समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भीषण गर्मी और लू से मासूम समेत दो लोगों की मौत
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। जिले में आसमान से बरस रही आग और गर्म हवाएं जानलेवा हो गई है। सोमवार को भीषण गर्मी और लू की चपेट में आने से मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। वही डायरिया व हीट स्ट्रोक के मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। सोमवार को तेज धूप निकलने के चलते अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया।
एक सप्ताह से मौसम साफ है। सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। दोपहर के समय गर्म हवाएं चलने से लोग घरों में कैद होने को मजबूर है। सोमवार को तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि दोपहर बाद आसमान में बादल छाने से लोगों को गर्मी से खासी राहत मिली। लोग बारिश होने का इंतजार करते रहे लेकिन शाम तक बादल बिन बरसे ही चले गए। जिससे गर्मी और उमस के चलते लोग बेहाल रहे। कोतवाली चरखारी के ग्राम गौरहारी निवासी जयपाल की 11 माह की पुत्री नंदनी की भीषण गर्मी में हालत बिगड़ गई। परिजन आनन फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी तरह कस्बा कुलपहाड़ के मोहल्ला किशोरगंज निवासी वृद्घ नथूराम सोमवार को घर पर था तभी गर्मी और लू लगने से वह गश्त खाकर गिर गया। परिजन उसे आनन फानन में जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. उदयवीर सिंह का कहना है कि गर्मी के मौसम में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।
भीषण गर्मी और लू से मासूम समेत दो लोगों की मौत
- डायरिया और हीट स्ट्रोक के मरीजों की जिला अस्पताल में जुट रही भीड़
- सुबह आसमान से निकली तेज धूप, दोपहर बाद बादल छाने से मिली राहत