{"_id":"5cc5ed41bdec22078a1faf3a","slug":"111556475201-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशी शराब दुकान में छापा, सेल्समैन पर दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देशी शराब दुकान में छापा, सेल्समैन पर दर्ज हुआ मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देसी शराब दुकान में छापा, सेल्समैन पर दर्ज हुआ मुकदमा
श्रीनगर (महोबा)। 29 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने शराब की दुकानें दो दिन पूरी तरह बंद रखने के आदेेश दिए थे। बंदी के बाद भी थाना श्रीनगर के ग्राम बिलरही में देसी शराब दुकान से बिक्री किए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। जहां से एक पेटी शराब बरामद करते हुए सेल्समैन के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
निर्वाचन आयोग के निर्देश के तहत जिले में 27 अप्रैल की शाम 6 बजे से 29 अप्रैल को मतदान की समाप्ति तक शराब की दुकानें बंद रखने के आदेश दिए गए थे। आदेश के बाद भी ग्राम बिलरही में देसी ठेका से शराब की बिक्री किए जाने की सूचना पर थाना प्रभारी राकेश सरोज ने पुलिस फोर्स के साथ दुकान में छापा मारा। जहां से एक पेटी शराब बरामद की गई। पुलिस ने सेल्समैन साकेत को हिरासत में ले लिया। सेल्समैन के खिलाफ थाना श्रीनगर में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। ब्यूरो