फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   एंटी करप्शन टीम ने वरिष्ठ लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

एंटी करप्शन टीम ने वरिष्ठ लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Sat, 16 Feb 2019 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
एंटी करप्शन टीम ने वरिष्ठ लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
एंटी करप्शन टीम ने वरिष्ठ लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। एंटी करप्शन टीम लखनऊ ने लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ लिपिक को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। टीम ने लिपिक के खिलाफ कोतवाली महोबा में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
लोक निर्माण विभाग द्वारा ग्योड़ी-मुस्करा रोड पर हुसैना गांव के समीप एक साल पहले रपटे का निर्माण कराया गया था। रपटे का घटिया निर्माण होने के कारण अवर अभियंता यूएन त्रिपाठी ने मेजरमेंट बुक (एमबी) करने से मना कर दिया था। जिससे नाराज होकर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बी.बी अग्रवाल ने जेई यूएन त्रिपाठी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के बावत पत्र लिख दिया। कार्रवाई से बचने के लिए एक्सईएन ने जेई से 50 हजार रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन

अवर अभियंता यूएन त्रिपाठी ने इस बावत एंटी करप्शन टीम लखनऊ को अवगत कराया। टीम से बात होने के बाद यूएन त्रिपाठी ने 50 हजार रुपये दो किश्तों में देने को कहा। शनिवार की शाम पैसा देने की बात तय हुई। एंटी करप्शन टीम ने जिलाधिकारी कार्यालय से दो गवाह दिलशाद मुहम्मद और सुनील वर्मा के साथ टीम लोक निर्माण विभाग कार्यालय पहुंची। जहां पर शाम को वरिष्ठ लिपिक विष्णु सोनी को एक्सईएन के लिए जेई यूएन त्रिपाठी ने 25 हजार रुपये दिए। रुपये लेते ही बाहर खड़ी टीम ने छापा मारकर रुपयों के साथ वरिष्ठ लिपिक को दबोच लिया और थाने लाई। जहां पर एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक एसएन सिंह ने भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। वरिष्ठ लिपिक के हाथ धुलवाने पर पानी रंगीन हो गया। टीम में हरीसिंह, जटाशंकर सिंह, संजय सिंह, अनुराधा सिंह, डीपी मिश्रा, संतोष द्विवेदी, मोहम्मद मोसिन, आशीष तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी और संतोष कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed