फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   लेखपालों की हड़ताल से राजस्व की नही निपटी एक भी शिकायत

लेखपालों की हड़ताल से राजस्व की नही निपटी एक भी शिकायत

Sat, 07 Jul 2018 10:08 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
लेखपालों की हड़ताल से राजस्व की नही निपटी एक भी शिकायत
महोबा/चरखारी। पुलिस व राजस्व विभाग की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कोतवाली और थानों में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ जुटी रही। लेखपालों की हड़ताल के चलते राजस्व से संबंधित एक भी शिकायत का निस्तारण नही हो सका। महोबा और कुलपहाड़ कोतवाली में आई 23 शिकायतों में से पुलिस विभाग से संबंधित सात शिकायतों का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक वंशराज यादव की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। लेखपालों के लिए पड़ी कुर्सियां खाली पड़ी रही। लेखपाल पांच दिन से हड़ताल पर है। जिससे समाधान दिवस में आए राजस्व से संबंधित शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका। कोतवाली में आईं 11 शिकायतों में महज चार का ही निस्तारण हो सका। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह, एसएसआई केपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम जंगबहादुर यादव की अध्यक्षता में कोतवाली परिसर में सामाधान दिवस में 12 शिकायतें आई जिनमें से तीन का निस्तारण हुआ। प्रागी पुत्र प्रहलाद निवासी बगरौन ने आवासीय भूमि में कब्जा दिलाने, मोहनलाल निवासी बम्हौरीकलां ने सिंचाई विभाग के पट्टा की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। मातादीन निवासी सूपा ने सरकारी चकरोड सेक्टर से अवैध कब्जा हटवाने का प्रार्थना पत्र दिया। इस मौके पर सीओ दिनेश कुमार यादव, इंचार्ज एचएसओ हरीराम सिंह, एसआई शिवशरण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपालों की हड़ताल से राजस्व की नहींप निपटी एक भी शिकायत
- समाधान दिवस की 23 शिकायतों में महज 7 का हुआ निस्तारण
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed