फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   10 days is moving away from the victim, the report is not recorded

10 दिन से भटक रही पीड़िता, दर्ज नहीं हो रही रिपोर्ट

Tue, 14 Feb 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Tue, 14 Feb 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
10 days is moving away from the victim, the report is not recorded
rape shimla
महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों को कोतवाली पुलिस गंभीरता से नहीं ले रही है। यौन शोषण का शिकार युवती दस दिन से न्याय के लिए भटक रही है, लेकिन पुलिस उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती को गांव छिकहरा के युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। शादी का झांसा देकर वह छह साल तक युवती से शरीरिक संबंध बनाए रहा। 10 दिन पहले जब युवती ने शादी की बात कही तो युवक ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन


साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने शहर कोतवाली में नामजद तहरीर सौंपी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। कोतवाली से लेकर पुलिस अधीक्षक की चौखट तक न्याय की गुहार लगाने वाली युवती मंगलवार को एक बार फिर कोतवाली पहुंच रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। उधर, आरोपी युवती को लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे युवती परेशान है। पीड़िता ने बताया कि उसके मां बाप ने उसे घर से निकाल दिया है। पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई न किए जाने से वह परेशान है। कोतवाली प्रभारी जेपी यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा था, लेकिन युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराने से मना कर दिया। यदि दोबारा तहरीर दी गई है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed