{"_id":"5afc727c4f1c1bd8408b5f2a","slug":"00truck-crushes-woman-crosses-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार कर रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पार कर रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौत
mahoba
Updated Wed, 16 May 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के ग्राम रिवई बस स्टैंड के समीप सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक और ट्रक मालिक की तलाश शुरू कर दी है।
थाना कबरई के ग्राम सुकौरा निवासी प्रेमा (50) पत्नी राजाराम प्रजापति अपना इलाज कराने के लिए पति के साथ ग्राम रिवई आई थी। प्राइवेट क्लीनिक में उपचार के बाद पति पत्नी घर जाने के लिए रिवई बस स्टैंड पहुंच गए। इसी दौरान सड़क पार करते समय कबरई की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को टक्कर मारकर कुचल दिया। जिससे प्रेमा की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ जुटती देख ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ट्रक नंबर के आधार पर मालिक और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। कबरई क्षेत्र में हो रही सड़क दुर्घटनाओं के कारण प्रतिदिन हजारों की संख्या में पत्थरमंडी आने वाले ट्रक चालकों की लापरवाही सामने आ रही है। पुलिस दुर्घटना की जांच में जुट गई है।