{"_id":"6a9b2c6f353deae41507ab98","slug":"young-man-dies-after-being-struck-by-an-unidentified-vehicle-near-pharenda-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-184560-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भैया फरेंदा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भैया फरेंदा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
घर से भैया फरेंदा जाते समय उदितपुर इंटर कॉलेज के सामने हुआ हादसा
फरेंदा। गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर उदितपुर इंटर कॉलेज के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की की खबर मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
फरेंदा थाना क्षेत्र के भगवतनगर टोला बसहिया निवासी संतोष चौधरी (30) शुक्रवार की रात में करीब साढ़े सात बजे किसी काम से भैया फरेंदा जा रहे थे। अभी वह उदितपुर इंटर कॉलेज के पास ही पहुंचे थे कि सामने से आ रही वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 नंबर की एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उन्हें चिकित्सकीय परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। संतोष मां बाप के इकलौते पुत्र थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि मामले में विधिक कार्रवाई की गई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।