फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Wall of mud house collapses onto thatched roof; elderly person dies.

Kaushambi News: छप्पर पर गिरी कच्चे मकान की दीवार, बुजुर्ग की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Wall of mud house collapses onto thatched roof; elderly person dies.
अंतू थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा में शुक्रवार की भोर में छप्पर के नीचे सो रहे बुजुर्ग पर कच्चे मकान की दीवार गिरने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर मलबे से बुजुर्ग के शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा निवासी माताफेर यादव (75) बृहस्पतिवार की रात छप्पर के नीचे चारपाई पर सो रहे थे। शुक्रवार की भोर में छप्पर के बगल के कच्चे मकान की दीवार भरभराकर छप्पर पर गिर गई। दीवार के मलबे में दबे बुजुर्ग की चीख सुन परिजन और ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने मलबे को हटाकर बुजुर्ग को बाहर निकाला। अस्पताल पहुंचने से पहले ही बुजुर्ग की सांसें थम गई थी। घटना की जानकारी पर लेखपाल जयप्रकाश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुजुर्ग की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई। मृतक के तीन बेटे और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed