फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Outrage over derogatory remarks against the Dalit community and women; police station besieged.

Kaushambi News: दलित समुदाय व महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर आक्रोश, थाने का किया घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Outrage over derogatory remarks against the Dalit community and women; police station besieged.
दलित समुदाय के खिलाफ टिप्पणी से नाराज लोग सरायअकिल थाना का घेराव करते हुए स्रोत संवाद
सरायअकिल कस्बे के एक युवक की ओर से सोशल मीडिया पर दलित समुदाय और महिलाओं के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी के बाद शुक्रवार को आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन

बहुजन समाज, भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी से जुड़े करीब पांच सौ लोग आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सरायअकिल थाने पहुंचे।
प्रदर्शनकारियों ने थाना परिसर में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की।
बताया गया कि बृहस्पतिवार रात सरायअकिल निवासी विक्रांत तिवारी नाम के युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। इसमें दलित समाज के लोगों और महिलाओं के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी और धमकी देने की बात सामने आई। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वीडियो सामने आने के बाद शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। बाद में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता आदित्य गौतम की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विक्रांत तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस की ओर से गिरफ्तारी का आश्वासन दिए जाने के बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक थाने में अफरातफरी का माहौल रहा। निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है और जल्द गिरफ्तारी कर उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed