{"_id":"604270188ebc3edc0835dc35","slug":"crime-mahoba-news-mahoba-news-knp615834484","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के अपहरण मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी के अपहरण मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के एक गांव से सात दिन पहले किशोरी को कार से अगवा करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेजा है। किशोरी के बयानों के आधार पर छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। पुलिस दो अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं।
एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी 27 फरवरी को खेत से घर लौट रही थी। तभी दरवाजे से कार सवार तीन लोग उसे अगवाकर ले गए थे। तीन घंटे बाद किशोरी को घटनास्थल से 500 मीटर दूरी पर आरोपी छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने किशोरी को खोज कर आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था। 24 घंटे में पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार बरामद कर ली थी जबकि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
शुक्रवार को एसआई राजेंद्र प्रकाश ने टीम के साथ कैमाहा बस स्टैंड से आरोपी अमित राजपूत व रोहित विश्वकर्मा निवासी भटीपुरा को गिरफ्तार कर लिया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। थानाध्यक्ष श्रीनगर संजय शर्मा ने बताया कि किशोरी के बयानों के आधार पर विवेचना में छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। जल्द शेष आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।