{"_id":"629b9fd52ff0507500289931","slug":"crime-mahoba-news-knp700635999","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक घोटाले की खुल रहीं परतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक घोटाले की खुल रहीं परतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपहाड़ (महोबा)। इंडियन बैंक कुलपहाड़ में हुए घोटाले के मामले लगातार उजागर हो रहे हैं। बैंक स्टेटमेंट निकलवाने के लिए खाताधारकों में होड़ मची है। प्रतिदिन 500 उपभोक्ता बैंक पहुंच रहे हैं। शनिवार को तीन और उपभोक्ताओं के खाते से 16.70 लाख रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने बैंक उच्चाधिकारियों से शिकायत की है।
एक साल पहले तक इंडियन बैंक कुलपहाड़ में तैनात रहे प्रबंधक व सहायक प्रबंधक के समय में उपभोक्ताओं के बैंक खाते से रुपये निकाले जाने के कुछ मामले सामने आए थे। इसके बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया था। बैंक घोटाले की जांच ऑडिट टीम कर रही है।
सतारी गांव निवासी किसान सुरेंद्र सिंह ने इंडियन बैंक से केसीसी बनवाया था। स्टेटमेंट निकलवाने पर पता चला कि 15 जुलाई 2021 को उसके खाते से 1.70 लाख रुपये की नकदी दूसरे खाते में ट्रांसफर की गई। जिस खाते में पैसा भेजा गया उसका नाम दर्ज नहीं है। पीड़ित ने शाखा प्रबंधक समेत बैंक उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर पैसा वापस दिलाए जाने की मांग की है। इसी तरह रिछा गांव निवासी ठेकेदार राजेंद्र के खाते से नौ लाख और बैंक के समीप जनरल स्टोर की दुकान खोले दुकानदार के खाते से छह लाख की धनराशि निकलने के मामले उजागर हुए हैं।