{"_id":"605a26c88ebc3ec39955f493","slug":"crime-mahoba-news-knp619492411","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफारी गाड़ी से आए चोर, पशुबाड़े से ले गए 11 बकरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफारी गाड़ी से आए चोर, पशुबाड़े से ले गए 11 बकरियां
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। नटर्रा गांव में सफारी गाड़ी से आए चोर पशुबाड़े का ताला तोड़कर 11 बकरियां चोरी कर ले गए। बकरी चोरी कर ले जाते समय सफारी गाड़ी सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर जांच की तो पता चला कि उरई जालौन निवासी एक महिला के नाम गाड़ी है। कार की बरामदगी के लिए पुलिस जुटी है।
पनवाड़ी थाना क्षेत्र के नटर्रा गांव निवासी पवन कुमार राजपूत पशुपालन का काम करते हैं। 19 मार्च की रात करीब एक बजे चोरों ने उनके पशुबाड़े का ताला तोड़कर 11 बकरियां चोरी कर ली। सुबह बकरियां देखकर हड़कंप मच गया। गांव में एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी के फुटेज चेक किए गए। इसमें सफारी गाड़ी से उतरते चार लोग नजर आ रहे हैं। यह लोग बकरियों को मुंह में कुछ सूंघाने के बाद सफारी गाड़ी में डालते दिखे हैं। रात दो बजे गाड़ी गांव से बाहर निकल गई है।
पीड़ित की तहरीर व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। थाने का एसआई कमलेश कुमार का कहना है कि गाड़ी नंबर के आधार पर जांच की गई है। उरई की महिला के नाम यह गाड़ी है। मामले की जांच कराई जा रही है। कार बरामद कर जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।