{"_id":"605a26038ebc3ed4be2dc597","slug":"crime-mahoba-news-knp6194906105","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत तीन घायल
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली कुलपहाड़ क्षेत्र के सुगिरा गांव में बालिका को परेशान करने का उलाहना देने पर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। इस झगड़े में एक पक्ष के महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, महोबा कोतवाली क्षेत्र के बिलवई गांव में दबंगों ने एक किसान को मारपीट कर घायल कर दिया।
सुगिरा गांव निवासी युवक एक बालिका को कई दिन से परेशान कर रहा था। परिजनों के उलाहना देने के बाद भी युवक ने हरकत बंद नहीं की। मंगलवार को दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस झगड़े में एक पक्ष से कालीचरन, बिहारी व एक महिला घायल हो गई। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी रवींद्र कुमार तिवारी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।
उधर, महोबा कोतवाली क्षेत्र के बिलवई गांव में कुएं से पानी भरने के विवाद में दबंगों ने किसान को मारपीट कर घायल कर दिया। गांव निवासी किसान कल्लू कुशवाहा के खेत में स्थित कुएं से कुछ लोग पानी भर रहे थे। कल्लू कुशवाहा के विरोध करने पर उन लोगों ने उस मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रामप्रसाद, मोहन, चरन व जगत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।