{"_id":"5ff1fe658ebc3e3d990cb0e3","slug":"crime-mahoba-news-knp603803329","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राईवेट नेटवर्क कंपनी के गार्ड का फांसी पर लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राईवेट नेटवर्क कंपनी के गार्ड का फांसी पर लटकता मिला शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। शहर के नवीन गल्लामंडी के समीप स्थापित एक प्राइवेट नेटवर्क कंपनी के गार्ड का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। टेक्नीशियन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों ने अभी तक किसी प्रकार की तहरीर पुलिस को नहीं दी है।
जनपद जालौन के दमरास गांव निवासी संतोष कुमार सेंगर (35) पुत्र भूप सिंह प्राइवेट नेटवर्क कंपनी के टावर में गार्ड के पद पर पांच वर्षों से तैनात था। वह टावर में बने कमरे में रहकर ड्यूटी करता था। रविवार की सुबह गार्ड का फोन रिसीव न करने पर टेक्नीशियन हरिओम टावर पहुंचकर देखा तो मुख्य गेट का ताला लगा था और वार्ड रूम का गेट खुला मिला। बाहर से झांककर देखने पर संतोष का शव फांसी पर लटकता देख उसके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
टेक्नीशियन ने बताया कि उसके पास कंट्रोल रूम से कॉल आई कि गार्ड फोन नहीं उठा रहा है। वह टावर पहुंचा तो मुख्य गेट बंद मिला जबकि गार्ड रूप में संतोष का शव लटकता मिला। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है। युवक की मौत होने की जानकारी मोबाइल फोन से मृतक के परिजनों को दी गई है। कोतवाली प्रभारी शशिकुमार पांडेय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।